

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-prisoner-escape-mekahara-hospital-security-lapse-life-convict-farid-2026
रायपुर: राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चूक सामने आई है। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया, जिससे पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब आरोपी को इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल की। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में होने के बावजूद सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग निकला।
साहेब कुमार ताती मूल रूप से जमुई जिले का निवासी है। उसे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास और 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी, साथ ही जुर्माना भी लगाया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत शहरभर में अलर्ट जारी कर दिया है। मौदहापारा थाना पुलिस समेत कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।