

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-pks-university-post-office-20-crore-fraud
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) स्थित उप डाकघर में सामने आए बड़े बचत घोटाले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, अब तक के अनुमानित गबन की राशि 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।
जांच में पारदर्शिता और गति लाने के लिए विजिलेंस टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार को प्रधान डाकघर की वरिष्ठ पोस्ट मास्टर पूजा तिवारी को नया एएसपी विजिलेंस नियुक्त किया गया। वहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए कर्मचारियों को भी जांच के घेरे में लिया गया है।
पिछले दिनों राज्य उपभोक्ता आयोग ने पीड़ित अनिल पांडेय के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डाक विभाग को 1.91 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था। इस फैसले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) अजय सिंह चौहान ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले से प्रभावित अन्य जमाकर्ता भी अब एकजुट होकर उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे विभाग पर आर्थिक और विधिक दबाव और बढ़ने की संभावना है।