

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rajnandgaon Suhasan Tihar
रायपुर। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 1 मई से सुशासन तिहार की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 10 जून तक चलेगा, जिसके तहत जिलेभर में 60 से अधिक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनेगा और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करेगा।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर केवल आवेदन लेने तक सीमित न रहें, बल्कि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को वास्तविक राहत पहुंचाना है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
बैठक में बताया गया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो राजस्व प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल जैसी समस्याओं का निराकरण करेंगे। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन का मानना है कि जन चौपाल के जरिए सीधे संवाद से लोगों की शिकायतों का तेजी से समाधान होगा और सरकारी व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत होगा। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन शिविरों से हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
फिर आया सुशासन तिहार... 1 मई से 10 जून तक सरकार खुद पहुंचेगी जनता के द्वार शिकायतों का समाधान और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार #SushasanTihar2026