

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

RTE Chhattisgarh Online Lottery Result
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन लॉटरी के नतीजे आज जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री कक्ष, महानदी भवन से आयोजित इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में बटनों के जरिए चयन सूची जारी की।
महत्वपूर्ण आंकड़े एक नज़र में:
कुल उपलब्ध सीटें: 21,975
कुल प्राप्त आवेदन: 38,439
पात्र आवेदन: 27,203
ऑनलाइन लॉटरी से चयन: 14,403 विद्यार्थी
अपात्र आवेदन: 11,236
मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी में प्रक्रिया संपन्न
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशेष रूप से बताया गया है कि यह चयन सूची मुख्यमंत्री डी.ए.वी. विद्यालयों की आर.टी.ई. सीटों को छोड़कर है। इन स्कूलों के लिए जिला स्तर पर ऑफलाइन लॉटरी आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी आर.टी.ई. पोर्टल पर जल्द ही अपडेट की जाएगी।