

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rujira banerjee two pan card controversy
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। टीएमसी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी, रुजिरा नरूला बनर्जी, अब दस्तावेजों में विसंगतियों को लेकर नए विवादों के घेरे में हैं।
रुजिरा बनर्जी से जुड़े दस्तावेजों की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि रुजिरा के पास दो अलग-अलग पैन कार्ड थे।
इन पैन कार्ड्स पर उनके पिता के नाम अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। उनके PIO कार्ड में पिता का नाम निपन नरूला लिखा है। जबकि, उनके OCI कार्ड में पिता का नाम गुरचरण आहूजा दर्ज है। दस्तावेजों के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि रुजिरा के पास थाईलैंड की नागरिकता है।
कोयला घोटाले (Coal Scam) की जांच पहले से ही जारी है, और अब इन दस्तावेजों के खुलासे ने मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है। विपक्षी दलों द्वारा इन विसंगतियों को लेकर टीएमसी नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं।