

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sachin pilot chhattisgarh visit schedule raipur
रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज, 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायलट गुरुवार शाम को दिल्ली से रवाना होकर रात 9:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे। उनके मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार, 1 मई को राजीव भवन में आयोजित किए जाएँगे:
सुबह 10:30 बजे: कांग्रेस विधायकों (MLAs) की महत्वपूर्ण बैठक।
दोपहर 12:00 बजे: जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चर्चा।
दोपहर 2:00 बजे: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक।