

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sachin-tendulkar-dantewada-visit-bastar-cricket-event-childr
दंतेवाड़ा। क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी और मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर दौरा होगा। इस दौरान वे स्थानीय बच्चों के साथ बल्ला थामकर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी मौजूद रहेंगे।
इस विशेष दौरे का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र को शांति और विकास की दिशा में आगे ले जाया जा सके और यह क्षेत्र राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सके।
सचिन तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा सहित कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां वे बच्चों के साथ संवाद करेंगे और क्रिकेट गतिविधियों में भाग लेंगे। उनकी संस्था की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी संस्था द्वारा खेल मैदानों के विकास के साथ-साथ स्थानीय शिक्षकों को कोचिंग और प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।