

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sachin-tendulkar-family-secret-bilaspur-visit-village-achanakmar-chhattisgarh
बिलासपुर: पूर्व क्रिकेटर का परिवार बुधवार को चुपचाप बिलासपुर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां बच्चों व मरीजों से मुलाकात की। इस यात्रा में उनके साथ पत्नी , बेटी और बहु मौजूद रहीं।

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुलकर परिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर पहुंचा और कोर्टयार्ड मैरियट बिलासपुर में ठहरा। उनका 24 घंटे का यह दौरा पूरी तरह सीमित और गोपनीय रखा गया था। होटल परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी देखने को मिले।

पूरे कार्यक्रम को लो-प्रोफाइल रखा गया, ताकि भीड़भाड़ या अनावश्यक हलचल न हो। दोपहर होते-होते यह काफिला अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा, जहां इस दौरे की असली तस्वीर सामने आई।

शहर की चकाचौंध से दूर तेंदुलकर परिवार ने गांव की सादगी को करीब से महसूस किया। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी जीवनशैली, जरूरतों व चुनौतियों को समझने की कोशिश की।
इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और एक नवजात शिशु को गोद में लेकर स्नेह भी जताया। ग्रामीणों के साथ बातचीत में उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों और जीवन के वास्तविक पहलुओं को जानने में खास दिलचस्पी दिखाई।

तेंदुलकर परिवार का यह सादा और संवेदनशील दौरा भले ही गोपनीय रहा, लेकिन गांव में उनकी मौजूदगी ने लोगों के बीच खास उत्साह जरूर पैदा किया।