

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

satish thorani joins bjp raipur
रायपुर। शहर की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब तक किसी भी राजनीतिक दल से दूरी बनाए रखने वाले थोरानी के इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है।
सतीश थोरानी लंबे समय से व्यापारिक जगत में एक प्रभावशाली नाम रहे हैं। वे न केवल एक सफल कारोबारी हैं, बल्कि सिंधी समुदाय सहित अन्य व्यापारी वर्गों में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। भाजपा में उनके प्रवेश के साथ ही उन्हें भविष्य के एक संभावित कद्दावर नेता के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रायपुर की चारों विधानसभा सीटों पर सिंधी समुदाय का अच्छा-खासा प्रभाव है। आर्थिक रूप से संपन्न यह समुदाय चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में थोरानी का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे श्रीचंद सुंदरानी ने भी अपनी संगठनात्मक पकड़ के दम पर रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीता था। वहीं, पूर्व अध्यक्ष अमर परवानी का नाम भी पिछले चुनाव में टिकट के लिए लगभग तय माना जा रहा था, हालांकि वे चुनाव नहीं लड़ सके।