

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

savarkar statue controversy bjp deepak baij chhattisgarh
रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर जी की मूर्ति स्थापना के बहाने दीपक बैज साहू समाज को भड़काने और छत्तीसगढ़ में जाति-धर्म की गंदी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। अग्रवाल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस खेल को सफल नहीं होने देगी।
भाजपा प्रवक्ता ने साफ किया कि तेलीबांधा तालाब का नाम हमेशा तेलीबांधा ही रहेगा और इसे कोई नहीं बदल सकता। इसके बावजूद कांग्रेस जानबूझकर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "एक तरफ दीपक बैज जाति को भड़काने की कोशिश करते हैं, तो दूसरी तरफ जब उनके नेता भूपेश बघेल और चरणदास महंत हिंदुओं के जगतगुरु के खिलाफ अपशब्द कहते हैं, तब उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता।" उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं के खिलाफ बोलना कांग्रेस के एजेंडे में शामिल है।
कांग्रेस की इतिहास दृष्टि पर सवाल उठाते हुए दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस नेहरू जी के अलावा किसी और को सम्मान नहीं देती। उन्होंने पूछा कांग्रेस ने कब सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद को सम्मान दिया? लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक को कब उचित सम्मान मिला?
अग्रवाल ने आगे कहा कि देश में हजारों सड़कों और इमारतों के नाम सिर्फ और सिर्फ नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखे गए हैं। तब कांग्रेस को किसी धर्म या जाति की याद नहीं आई और वे सिर्फ चाटुकारिता की राजनीति करते रहे।
दीपक बैज को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है। जो गंदा खेल कांग्रेस ने बलौदाबाजार में खेलने की कोशिश की थी, अगर वैसा ही प्रयास यहां किया गया तो कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।