

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

scb medical college hospital fire cuttack 10 patients dead
कटक। SCB Medical College and Hospital के इमरजेंसी डिपार्टमेंट स्थित ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि मरीजों को बचाने के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी झुलसकर घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक आग सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे अस्पताल की पहली मंजिल पर अचानक भड़क उठी, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल की फायर यूनिट मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बाद में तीन फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

एहतियात के तौर पर ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। 10 से अधिक गंभीर मरीजों को इलाज जारी रखने के लिए दूसरे ICU में स्थानांतरित किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। हादसे के दौरान राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्पताल के पास की मुख्य सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
इस बीच Mohan Charan Majhi ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री माझी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।