

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur fridge blast fire woman burnt death lingiyadih
बिलासपुर। Bilaspur जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रखे फ्रिज में अचानक ब्लास्ट होने से मकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
मृतक महिला की पहचान जया अग्रवाल (57) के रूप में हुई है, जो लिंगियाडीह स्थित Sai Temple Lingiyadih के पीछे रहती थीं। देर रात अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों ने घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। इस दौरान वार्ड पार्षद Dilip Patil की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद जब घर के अंदर तलाशी ली गई तो जया अग्रवाल बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिलीं। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा फ्रिज में ब्लास्ट होने के कारण हुआ।
बताया जा रहा है कि जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं, जबकि उनका परिवार Bengaluru में रहता है। कुछ दिन पहले ही उनके भाई की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिवार में अभी क्रियाकर्म चल ही रहा था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।
सरकंडा थाना प्रभारी Pradeep Arya ने बताया कि लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे एक मकान में ब्लास्ट की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान घर के अंदर बुजुर्ग महिला का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।