

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

surguja lightning strike nagam village
अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागम में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। चार बच्चे गांव के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब होने के बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई।
इस हादसे में रंजीत (पिता लोहरा, 11 वर्ष) और विजय दास (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में प्रभु राम (13 वर्ष) और दिनेश (11 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। तेज बारिश के बीच बिजली गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चारों बच्चों को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। आनंद-फानन में सभी को धौरपुर अस्पताल ले जाया गया।
धौरपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रभु राम और दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।