

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sushasan-tihar-chhattisgarh-jan-samasya-nivaran-shivir-may-june
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बार फिर ‘सुशासन तिहार’ का आगाज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वाकांक्षी अभियान को लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर तैयारी तेज करने के निर्देश दिए हैं।
1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान
इस अभियान के तहत आगामी 1 मई से 10 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ‘जन समस्या निवारण शिविरों’ का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और लंबे समय से लंबित शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना है।

मुख्यमंत्री स्वयं होंगे शामिल
इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद इन शिविरों में शामिल होंगे। वे सीधे जनता से संवाद करेंगे और अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश न होना पड़े।