

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव की सुगराहट अब हकीकत में बदलने जा रही है। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उनके अलावा एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
शपथ ग्रहण से पहले, शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो शनिवार सुबह 10 बजे शुभेंदु अधिकारी के साथ 30 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
इस नए मंत्रिमंडल में सामाजिक संतुलन का खास ख्याल रखा गया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लगातार दो चुनावों में ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देने और खुद को एक 'जमीनी और फायरब्रांड' नेता के रूप में स्थापित करने का इनाम शुभेंदु अधिकारी को मिला है। बंगाल की राजनीति में उनके बढ़ते कद और कार्यकर्ताओं पर उनकी पकड़ ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया।