

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

चेन्नई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के 'थलापति' कहे जाने वाले सुपरस्टार विजय ने पर्दे के बाद अब राजनीति के मैदान में भी 'ब्लॉकबस्टर' एंट्री मारी है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। विजय का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इस बड़ी राजनीतिक जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा विजय के 'लेडी लक' यानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की हो रही है।
संयोग देखिए कि आज जब तमिलनाडु के भविष्य का फैसला हो रहा है, आज ही साउथ की क्वीन कही जाने वाली तृषा कृष्णन अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।
सुबह तृषा ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और जीत की दुआ मांगी।
दोपहर मंदिर से सीधे तृषा विजय के चेन्नई स्थित आवास पर पहुंचीं।
साउथ मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल रही है कि जीत के जश्न के साथ-साथ आज विजय और तृषा के रिश्ते पर भी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले विजय अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।
विजय और तृषा की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट है, असल जिंदगी में उतनी ही विवादों में रही है। 2023 में फिल्म 'लियो' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हुईं। इसी दौरान विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रिपोर्ट्स की मानें तो संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।
तृषा का करियर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 1983 में जन्मीं तृषा ने मिस चेन्नई का खिताब जीता और 2001 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं। वह फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने 'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' में आयशा टाकिया के साथ नजर आई थीं। 2004 में विजय के साथ फिल्म 'घिली' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी। अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा मीठा' (2010) उनकी इकलौती हिंदी फिल्म रही, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था।
विजय की पार्टी TVK की जीत ने तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति (DMK और AIADMK) की जड़ें हिला दी हैं। जानकारों का मानना है कि विजय की साफ छवि और युवाओं में उनकी लोकप्रियता ने काम किया है। लेकिन अब जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के साथ ही तृषा कृष्णन के साथ अपने रिश्ते को 'ऑफिशियल' करेंगे? विजय के बॉडीगार्ड ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- "अब अफवाहें क्लियर करने का समय आ चुका है।" क्या यह इशारा आज होने वाली किसी बड़ी घोषणा की ओर है?