

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

us-strike-kharg-island-iran-lpg-tankers-relief-india
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। हालांकि, ईरान ने दावा किया है कि उसका तेल निर्यात सामान्य रूप से जारी है।
खार्ग द्वीप, जो 20 वर्ग किमी में फैला है, ईरान के कुल तेल निर्यात का लगभग 90% प्रोसेस करता है और यह क्षेत्र तेल भंडारण और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने यूएई के एक बंदरगाह पर हमला किया है।
भारत को एलपीजी आपूर्ति में बड़ी राहत
एलपीजी संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के दो भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर शिवालिक और नंदा देवी शनिवार को हॉर्मुज मार्ग पार कर भारत की ओर रवाना हो गए हैं। इन टैंकरों में कुल 70,000 मीट्रिक टन से ज्यादा गैस है, जिससे लगभग 49 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकेंगे।
दोनों टैंकर दो दिनों में भारत पहुंचेंगे, जिससे घरेलू गैस आपूर्ति को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा और एलपीजी संकट को कम करने में मदद मिलेगी।