

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vedanta-power-plant-accident-shakti-chhattisgarh-investigation-order
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सक्ती जिले के डभरा तहसील के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए भीषण हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह दुर्घटना 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में हुई थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टीम पाइप से जुड़े वॉटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ। इस घटना में कई श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में जांच अधिकारी को 30 दिनों के भीतर पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में हादसे के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था में कमी और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।