

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

yadav-ji-ki-love-story-movie-controversy-mcb-protest
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB): विवादित फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फिल्म के शीर्षक और उसमें दर्शाई गई सामग्री को समाज की गरिमा के खिलाफ बताते हुए सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है।
बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्म के माध्यम से यादव समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

