

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Parliament News: Brijmohan Agrawal targeted the Congress during the budget discussion, calling the Modi government's budget a 'budget for investment and the future'.
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट पर चर्चा के समय रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी सरकार के बजट की जोरदार सराहना की। साथ ही उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार और भाषणों पर तीखा प्रहार किया।
‘मार्शल आर्ट नहीं, भारतीय खेल सीखने होंगे’
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, वे नेता प्रतिपक्ष का भाषण सुन रहे थे, जिसमें वे मार्शल आर्ट की बात कर रहे थे। यह विदेशी कला है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय परंपराओं से जुड़े हैं और ‘धोबी पछाड़’ जानते हैं। उसी ‘धोबी पछाड़’ के दम पर उन्होंने लगातार तीन चुनाव जीते हैं और राहुल गांधी को विपक्ष में बैठना पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में टिके रहने के लिए भारतीय खेल कुश्ती और कबड्डी सीखनी होंगी।
‘यह खर्च नहीं, निवेश का बजट’
सांसद अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी को यह बजट समझ में नहीं आया। यह खर्च का नहीं, बल्कि निवेश का बजट है। कांग्रेस शासन में केवल खर्च हुआ, जबकि मौजूदा बजट देश के भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास संसाधन थे, लेकिन संकल्प नहीं; अवसर थे, लेकिन योजना नहीं।
भ्रष्टाचार और 2G का जिक्र
राहुल गांधी द्वारा ‘सेलिंग डेटा’ की बात उठाने पर पलटवार करते हुए अग्रवाल ने यूपीए सरकार के दौर के 2G स्पेक्ट्रम घोटाले का उल्लेख किया और कहा कि उस समय स्पेक्ट्रम एटीएम बन गए थे। आज भी भ्रष्टाचार की जांच चल रही है, इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
‘शब्द बहुत, समाधान नहीं’
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी के भाषणों में शब्द बहुत होते हैं, लेकिन समाधान नहीं। उन्होंने बजट पर कोई ठोस सुझाव नहीं दिया। आरोप बहुत हैं, लेकिन आत्मचिंतन और नीति का अभाव है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के शासन में 60 वर्षों तक देश अपेक्षित गति से आगे क्यों नहीं बढ़ा, जबकि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत ने तेज प्रगति की है।
‘देश का युवा, महिला और किसान खुश’
सांसद ने कहा कि मोदी सरकार और निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट से देश का युवा, महिलाएं, किसान और एसएमई सेक्टर खुश हैं। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है और देश के आत्मविश्वास को दर्शाता है।
‘भारत रुकेगा नहीं, झुकेगा नहीं’
अंत में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह बजट संदेश देता है कि अब भारत रुकेगा नहीं, झुकेगा नहीं और थमेगा नहीं। राहुल गांधी की राजनीति अतीत बन चुकी है, जबकि देश के भविष्य की पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखी जा रही है जिसके हर पन्ने पर भारत के विकास की कहानी दर्ज है।