

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Crazy young man stabbed a pregnant cow with a knife in durg as accused captured in CCTV police busy searching for the accused
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रुआबांधा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक सनकी युवक ने गर्भवती गाय के पेट में चाक़ू घोंप दिया। गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है। आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिसके बाद गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी युवक भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे-पीछे दौड़ा लेकिन वह चाक़ू निकल नहीं पाया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज(मंगलवार) सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सुबह गाय के मालिक ने जब उसके पेट में घुसे चाकू को देखा, तो उसने तुरंत डॉक्टर बुलाया। जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दर्द से बेहाल गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। वहीं मामले की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिग देखी तो पूरी घटना से पर्दा उठ गया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल गाय की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा कि, आरोपी की पहचान रामशंकर उम्र – 27 साल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। गाय के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।