

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major cyber fraud racket busted in Raipur, 25 accused targeting US citizens arrested
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 25 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी कर रहे थे।
कॉल सेंटर बनाकर चल रहा था ठगी का खेल
आरोपी शहर के गंज थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर दूर पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक फर्जी बीपीओ सेंटर चला रहे थे। ऑफिस को पूरी तरह प्रोफेशनल कॉल सेंटर की तरह तैयार किया गया था, जहां आधुनिक सॉफ्टवेयर और कॉलिंग सिस्टम लगाए गए थे।
रातभर करते थे काम
गिरोह के सदस्य रात में काम करते थे ताकि अमेरिका के समय अनुसार दिन में लोगों से संपर्क किया जा सके। आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर अमेरिकी नागरिकों को कॉल करते और डॉलर में ठगी करते थे।
पुलिस को लंबे समय तक नहीं लगी भनक
हैरानी की बात यह है कि यह पूरा सेंटर पुलिस के बेहद करीब चल रहा था, लेकिन इसकी भनक लंबे समय तक नहीं लगी। आरोपी कॉल वर्कर के रूप में काम करते हुए लोगों को झांसे में लेते थे।
पूछताछ जारी, रकम का खुलासा बाकी
क्राइम ब्रांच रायपुर के मुताबिक, यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी कार्रवाई मानी जा रही है। हालांकि गिरोह द्वारा की गई कुल ठगी की रकम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
बड़े खुलासे की संभावना
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।