

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: CM Sai makes a big statement on opium cultivation, says, 'Strict action will be taken against the culprits'
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफीम की अवैध खेती, विदेश नीति और नक्सलियों के आत्मसमर्पण जैसे मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कहीं भी अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अफीम की खेती पर जीरो टॉलरेंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए थे। कई स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खेती को चिन्हित किया है। उन्होंने साफ कहा कि इसमें शामिल लोगों पर, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विदेश नीति पर विपक्ष को जवाब
केंद्र सरकार की विदेश नीति पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम साय ने नरेंद्र मोदी को मजबूत नेता बताया। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति प्रभावी है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए नए अवसर खुले हैं। साथ ही तेल और गैस की आपूर्ति भी सुगम हुई है।
नक्सल सरेंडर को बताया सकारात्मक संकेत
नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का स्पष्ट संकल्प है कि देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाए। उन्होंने कहा कि 31 मार्च की तय समय सीमा के बीच लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं और पापाराव जैसे बड़े नक्सली का आत्मसमर्पण होना एक सकारात्मक संकेत है।