

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Tragic road accident in Durg, uncle and nephew returning from wedding procession died, hit by speeding bus
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की जान चली गई। दोनों बारात से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बारात से लौटते समय हुआ हादसा
घटना धमधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गिरहोला निवासी हरिचंद यादव अपने भतीजे भोला यादव के साथ बारात में शामिल होने धमधा गए थे। मंगलवार 24 मार्च की शाम दोनों पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे।
बस की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे
स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में तोड़ा दम
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
बस चालक गिरफ्तार, जांच जारी
बताया जा रहा है कि बस धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही थी। पुलिस ने बस (CG 07 E 0699) के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। धमधा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गांव में पसरा मातम
एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।