

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh News: Tragic road accident in Balod, 2 women died, 18 injured as pickup overturns
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में सवार सभी ग्रामीण एक छठी कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे।
मौके पर ही दो महिलाओं की मौत
दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाओं के साथ दो छोटे बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वाहन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।
अनियंत्रित वाहन बना हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।