

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

'12 Years of BJP: Development Rooted in Trust' – Intellectuals' Conference Held in Durg
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग द्वारा ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, विकसित भारत संकल्प एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास ऊके, दुर्ग संभाग के संभागीय प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा दुर्ग प्रभारी नंदन जैन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, ग्रामीण दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, दुर्ग महापौर अलका बाघमार तथा भाजपा दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास ऊके ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत ने विकास और विरासत संरक्षण दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास की नई करवट ली है और राष्ट्र का वैभव वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ा है। आज देश की आंतरिक स्थिति मजबूत हुई है, सीमाएं अधिक सुरक्षित हुई हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा का लेखा-जोखा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस प्रबुद्धजन सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।
सम्मेलन में वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।