

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: 18.590 kg of jewellery recovered from bus passenger, no documents found
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 लाख रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे-53 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर की गई, जहां नियमित जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध पाया गया।
बस से बरामद हुए 18.590 किलो चांदी के गहने
पुलिस ने ओडिशा से रायपुर आ रही ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस को रोका। जांच के दौरान एक यात्री के बैग पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 46 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
यात्री नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज
पूछताछ में यात्री ने अपनी पहचान कटक (ओडिशा) निवासी राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58) के रूप में बताई। उसके बैग से 3 प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल बरामद हुए। हालांकि, वह इन गहनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू
पुलिस ने आरोपी को बीएनएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया है, जबकि चांदी के आभूषणों को धारा 106 के तहत जब्त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को आगे की जांच के लिए भेज दी गई है।
एक महीने पहले भी हुई थी समान कार्रवाई
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी महासमुंद पुलिस ने 54 लाख रुपये के चांदी के आभूषण जब्त किए थे। उस मामले में भी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर गहनों के साथ वाहन को भी जब्त किया गया था।
अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस द्वारा अवैध लेन-देन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।