

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

22 Maoists carrying a bounty of Rs 40 lakh surrendered in Sukma
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में माओवादी लगातार सरेंडर कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर शुक्रवार सुबह 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था। इसमें शामिल एक माओवादी दंपती पर 8-8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। वहीं दो माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था।
सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के सामने इन 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
बता दें कि, प्रदेश सरकार बार-बार माओवादियों से हथियार छोड़कर वापस मुख्यधारा में आने का संदेश दे रही है। सरकार ने माओवादियों को हथियारों के साथ सरेंडर करने पर बड़ा इनाम देने की घोषणा भी की है।