

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

32 tribal children lost their lives due to malnutrition and severe illnesses; Rahul Gandhi arrived in Balaghat to offer condolences.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कुपोषण और बीमारियों के कारण अपने बच्चों को खोने वाले बैगा जनजाति के लोगों से मुलाकात की। 32 बच्चों की मौत के 107 दिन बाद यहां पहुंचे राहुल गांधी ने केवल 33 मिनट आदिवासियों से बातचीत की। अपनी बातचीत में उन्होंने आदिवासियों से उनकी स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, रोजगार, कुपोषण और सरकारी योजनाओं के बारे में जाना।
आपको बता दें, कि 16 जून को प्रशासन ने जिले में खसरा, मलेरिया और कुपोषण से बच्चों की मौत की पुष्टि की थी। जिले में अब तक 32 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि सरकार ने यहां अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। ऐसा लगा, कि हिंदुस्तान में ही भारत और राज्य की सरकार नहीं है। इस घटना को सरकारी विफलता करार देते हुए उन्होंने कहा, कि इस गंभीर मामले और आदिवासियों की दुर्दशा को वे लोकसभा में प्रमुखता से उठाएंगे।
आदिवासियों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के साथ किसी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं देखी गई। उनके साथ विधायक संजय उइके, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, पूर्व विधायक हिना कांवरे, डिंडौरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया मौजूद रहे।