

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

40 trekkers stranded in Uttarkashi due to bad weather have been rescued; 96 others will also be brought to safety.
वर्षा-बर्फबारी और भूस्खलन के चलते उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे कुल 136 ट्रेकरों में से 40 ट्रेकरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें उडन कोल पास और आडेनकोल पास के 29 और कालिंदी बेस कैंप के 11 ट्रेकर शामिल हैं। सभी ट्रेकर्स को हर्षिल पहुंचाया गया है। सेना, पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आठ हेलीकॉप्टरों की मदद से यह संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। दोपहर दो बजे बाद मौसम प्रतिकूल होने के कारण बचाव अभियान को रोक दिया गया था। अब वहां फंसे 96 ट्रेकरों को निकालने के लिए मंगलवार को फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
आपको बता दें, कि उत्तरकाशी में शनिवार रात मौसम में बदलाव के चलते पर्वातारोहण अभियान और ट्रेकिंग के लिए गए पर्वतारोही और ट्रेकर फंस गए थे। इनमें से हाई अल्टीट्यूट एक्सपीडिशन के अंतर्गत 89 और हाई अल्टीट्यूड ट्रेकिंग श्रेणी में 47 ट्रेकर फंस गए थे। वे बर्फाबारी के चलते न तो नीचे आ पा रहे थे और न ही अभियान को जारी रख पा रहे थे। इनमें से 40 ट्रेकर्स को निकाला जा चुका है। उधर, रुद्रप्रयाग में भी भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।