

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Five people lost their lives in an explosion caused by a gas leak and a fire involving firecrackers.
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्थित मलवां कस्बे में सोमवार शाम तेज विस्फोट के बाद पटाखा और फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर की पहली मंजिल की छत पर दीवारें भरभराकर गिर गईं। इस हादसे में छत पर मौजूद व्यापारी के बेटे और चार भतीजों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था, कि पड़ोस के तीन अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इस घटना के बारे में व्यापारी की पत्नी ने बताया, कि वह घर में खाना बना रही थीं। उसी समय गैस सिलिंडर से चूल्हे के लिए लगे पाइप में आग लगने से विस्फोट हुआ। सुरेश दीपावली पर पटाखे की दुकान लगाते हैं। आशंका यह जताई जा रही है, कि घर में पटाखे डंप कर रखे गए होंगे। गैस लीकेज के बाद इनमें आग लगी होगी। व्यापारी सुरेश सोमवार शाम हाईवे स्थित अपनी दुकान पर थे। घर में शाम पांच बजे उनकी 50 वर्षीय पत्नी उमा, छोटे भाई की पत्नी 40 वर्षीय पूजा देवी और 18 वर्षीय बेटी लक्ष्मी देवी खाना बना रही थीं। घर की दूसरी मंजिल पर सुरेश का 18 वर्षीय पुत्र कुनाल और उनके स्वर्गीय भाई रोहित का 15 वर्षीय पुत्र अर्पित और 8 वर्षीय वेद, दूसरे भाई पन्नालाल का बेटा 25 वर्षीय आलोक और एक अन्य भाई गुड्डन का 7 साल का बेटा यश भी मौजूद थे।
व्यापारी की पत्नी उमा देवी ने बताया, कि रसोई घर में दो खाली सिलिंडर और दो भरे हुए सिलिंडर रखे हुए थे। एक सिलिंडर लगे चूल्हे पर वह खाना बना रही थीं। इसी दौरान पाइप में आग लगी तो वह दवरानी और बेटी के साथ शोर मचाते हुए बाहर भागीं। इसी बीच सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद 5 लोग मलबे में दबे पाए गए। उसके बाद पांचों लोगों को मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।