

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

40-year-old man dies in stabbing incident; enraged crowd pelts stones at the accused's house
जगदलपुर। शहर के पनारा पारा इलाके में चाकूबाजी की एक घटना में 40 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्नू कश्यप के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपी नाबालिग के घर का घेराव कर जमकर पत्थरबाजी की।
जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग पर मुन्नू कश्यप को चाकू मारने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल मुन्नू की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश के साथ प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है।
घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कथित आरोपी के घर को घेर लिया और जमकर पथराव किया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार है।
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।