

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A 3-kg pressure cooker IED was recovered during a search operation in Kanker; it was destroyed by the Bomb Disposal Squad (BDS).
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब 3 किलो वजन का प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित खतरा टल गया।
जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध प्रेशर कुकर IED मिला। जांच में इसका वजन करीब 3 किलो पाया गया।
IED बरामद होने के बाद बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों के तहत उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की तत्परता से नक्सलियों की संभावित साजिश को विफल कर दिया गया। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।