

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A Bolero carrying a family returning from Raipur—where one of them had undergone knee surgery—collided with a stationary truck, resulting in two tragic deaths.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले बाघबाहरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। रायपुर में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद मरीज को लेकर ओडिशा के बलांगीर लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बलांगीर जिले के पांच लोग बोलेरो (क्रमांक CG 04 NH 7746) में सवार होकर रायपुर गए थे, जहां परिवार की कल्याणी (उम्र 50 वर्ष) के घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद परिवार उन्हें अपने गृहग्राम बलांगीर लेकर वापस लौट रहा था।
शनिवार तड़के करीब 5 बजे, जब उनका वाहन बाघबाहरा में देवाशीष स्कूल के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (क्रमांक CG 06 जीआर 8455) से पीछे से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त और भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे ही पलट गई।
इस भीषण टक्कर के कारण बोलेरो में सवार उत्तरा और प्रशांत की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ऑपरेशन कराकर लौट रहीं कल्याणी (50), बारिहा प्रधान और लखी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉ. गिरधारी दीवान ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीएमओ बीएस बढ़ाई ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और तीन लोगों के घायल होने तथा उन्हें रेफर किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। ।