

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major fire at a food park in Raipur; two gas cylinders explode
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में करीब आधा दर्जन दुकानें आ गईं। इस दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फूड पार्क में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आसपास की अन्य दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे। वहीं, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
नुकसान का आकलन जारी, जनहानि की सूचना नहीं
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।