

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A crucial meeting of TMC MLAs was cancelled, with 60 of the 80 MLAs absent. The situation changed after attacks on Abhishek and Kalyan Banerjee.
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक रद्द कर दी गई। यह बैठक मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर आयोजित होनी थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में विधायक नहीं पहुंच सके।
80 में से केवल 20 विधायक पहुंचे बैठक स्थल
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 80 विधायकों में से करीब 60 विधायक बैठक में शामिल नहीं हो पाए। दोपहर 3 बजे तक केवल 20 विधायक ही बैठक स्थल पर पहुंचे थे। कम उपस्थिति के चलते औपचारिक बैठक आयोजित नहीं की जा सकी। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौजूद विधायकों से अनौपचारिक बातचीत की।
TMC ने बताई गैर-मौजूदगी की वजह
TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने विधायकों की अनुपस्थिति को आपातकालीन राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमलों के बाद कई विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में हालात संभालने और विरोध प्रदर्शनों में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि विधायकों ने पहले ही पार्टी नेतृत्व को अपनी अनुपस्थिति की जानकारी दे दी थी और बैठक स्थगित करने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
अगले 48 घंटे में तेज होंगे विरोध प्रदर्शन
पार्टी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 48 घंटों में विरोध प्रदर्शनों को और तेज किया जाएगा। TMC नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर तथा शहरी इलाकों में नगर निगम वार्ड स्तर पर विरोध रैलियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
इन कार्यक्रमों में अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
ममता बनर्जी करेंगी सांकेतिक धरने का नेतृत्व
TMC विधायक दल ने कोलकाता में एक दिवसीय सांकेतिक धरने का भी ऐलान किया है। यह धरना मंगलवार को एस्प्लेनेड स्थित रानी राशमोनी रोड पर आयोजित होगा, जिसका नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी।
पार्टी का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन चुनाव के बाद जारी हिंसा और बुलडोजर कार्रवाई के जरिए हॉकरों को हटाए जाने के खिलाफ होगा।
2 जून को घोषित होगी नई राजनीतिक रणनीति
तृणमूल कांग्रेस ने बताया कि पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और आंदोलन की नई रूपरेखा की घोषणा 2 जून को धरना स्थल से की जाएगी। साथ ही रद्द की गई विधायक दल की बैठक के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।