

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Politics: Congress-BJP spar over PM Modi-Meloni meeting, Deepak Baij's statement escalates controversy
रायपुर। रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत के दौरान विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी मेलोनी के साथ “हनीमून” मनाने गए हों। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की तस्वीरें किसी “वेडिंग शूट” जैसी दिखाई दे रही हैं।
भाजपा ने बताया अमर्यादित और महिला विरोधी
कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की राजनीतिक अपरिपक्वता और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इटली दौरा भारत की मजबूत कूटनीति और वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है, जिसे इस तरह के शब्दों से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
‘कूटनीति को मजाक के नजरिये से न देखें’
भाजपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक मंचों पर होने वाली मुलाकातों को सोशल मीडिया के मजाकिया नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में मर्यादा और शिष्टाचार की सीमाएं पार कर रही है।
माफी की मांग तेज
रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस नेता दीपक बैज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि महिलाओं के प्रति असम्मानजनक सोच को भी उजागर करती हैं।