

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A girl was gang-raped in the forest in Sidhi, three arrested, one absconding
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक युवती के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई थी, जहां चार नशे में धुत बदमाशों ने हमला किया। इस दौरान प्रेमी को पीटकर बेहोश कर दिया गया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए।
युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
युवती के अनुसार, प्रेमी उसका फोटो शूट कर रहा था, तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। युवती करीब एक घंटे तक संघर्ष करती रही। बाद में वे युवती को जंगल के अंदर ले गए, जहां तीन बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चारों आरोपी इसके बाद फरार हो गए।
युवती ने मांगी मदद
लगभग दो बजे युवती किसी तरह जंगल से बाहर निकली और भवन निर्माण कार्य कर रहे लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद वह चुरहट थाने पहुंची। पुलिस ने मौके से तौलिया और संघर्ष के निशान बरामद किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने कठौतहा गांव के दो और चूल्ही गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। सभी चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।