

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A herd of 52 elephants has returned to Pasan from Marwahi, while 12 elephants have set up camp in Jhorki-Akhradand.
marwahi 12 elephants pasan 52 elephants dhan crop damage
मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही और कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार जारी है। करीब डेढ़ महीने तक मरवाही क्षेत्र में रहने के बाद 52 हाथियों का बड़ा दल वापस पसान (कटघोरा) की ओर लौट गया है। वहीं, 12 हाथियों का एक दल अभी भी मरवाही के बाहरी झोरकी और अखराडांड परिसर में डेरा जमाए हुए है।
खेतों में धान की फसल बन रही हाथियों का आहार
मरवाही क्षेत्र में रुके 12 हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। हाथियों का दल खेतों में पहुंचकर धान की फसल को अपना आहार बना रहा है। इससे किसानों को फसल नुकसान की आशंका सता रही है।
वन विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट
हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल अलर्ट मोड पर हैं। दोनों टीमों द्वारा 24 घंटे हाथियों की गतिविधियों और उनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में अकेले जाने, जंगल की ओर जाने और हाथियों के करीब पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है। हाथियों की लोकेशन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
फिलहाल 52 हाथियों का दल पसान की ओर लौट चुका है, जबकि 12 हाथियों की मौजूदगी मरवाही क्षेत्र में बनी हुई है। वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।