

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A large cache of weapons recovered from a Naxal dump; a significant quantity of ammunition, along with SLR and INSAS rifles, seized.
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर पुलिस ने नक्सलियों के डम्प की सर्चिंग के दौरान एक SLR और एक INSAS रायफल बरामद की है। इसके साथ ही दोनों हथियारों के 52-52 नग जिंदा कारतूस भी रिकवर किए गए हैं। डम्प से हथियारों के अलावा भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।
यह कार्रवाई नारायणपुर एसपी संदीप पटेल के नेतृत्व में की गई। नक्सलवाद के खात्मे के अभियान के साथ ही पुलिस द्वारा नक्सलियों के छिपाए गए डम्प की लगातार सर्चिंग की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सलियों के हथियारों और संसाधनों के नेटवर्क पर कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।