

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur News: A youth driving a car under the influence was caught during checking, he threatened the police by claiming to be an officer.
रायपुर। राजधानी में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीते रविवार रात एक युवक ने पुलिस कार्रवाई के बीच जमकर हंगामा किया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपित ने खुद को “प्रदेश पदाधिकारी” बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी दी।
चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर तेलीबांधा इलाके में औचक जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कार चला रहे राजू मित्रा को रोका गया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
कार्रवाई पर भड़का आरोपित
पुलिस ने जब वाहन की चाबी मांगी, तो आरोपित ने विवाद शुरू कर दिया। वह पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताने लगा और कार्रवाई करने पर “अंजाम भुगतने” की धमकी देने लगा। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसकी कार जब्त कर ली।
वीडियो और तस्वीरें वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपित खुद को प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए दिख रहा है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर उसकी कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
खुद को बताया संगठन का पदाधिकारी
आरोपित ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को हिंदू जागरण मंच, दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया है। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
नशे में ड्राइविंग पर सख्ती
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च की रात विशेष अभियान में कुल 137 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं जनवरी से अब तक करीब 1,400 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।