

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Case of high-tech cheating exposed in AIIMS, students arrive with mobile phones hidden in sandals
रायपुर। All India Institute of Medical Sciences (एम्स) में एमबीबीएस परीक्षा के दौरान नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब एक सप्ताह पहले हुई परीक्षा में दो अभ्यर्थी हाई-टेक तरीके से नकल करते पकड़े गए। दोनों छात्रों ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सैंडल (चप्पलों) में मोबाइल छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली।
एआई के जरिए हल कर रहे थे प्रश्न
जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होते ही दोनों अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से उत्तर प्राप्त किए और उन्हें कॉपी में लिखना शुरू कर दिया। इसी दौरान वार्षिक परीक्षक को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
जांच में खुली पोल
परीक्षक द्वारा जांच करने पर दोनों छात्रों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए। तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद दोनों को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया।
सैंडल में छिपाया था मोबाइल
जांच में सामने आया कि आरोपितों ने चप्पलों के निचले हिस्से को काटकर उसमें मोबाइल रखने की विशेष जगह बनाई थी, ताकि तलाशी के दौरान पकड़े न जा सकें।
जांच कमेटी गठित
एम्स प्रबंधन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।