

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Action is taken against corruption in the BJP, whereas it receives protection in the Congress: Kedarnath Gupta.
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और भाजपा नेता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार या अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में ऐसे मामलों में भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता था।
केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा की नीति भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने दावा किया कि यदि किसी भी मामले में अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार की बंदरबांट नहीं होती, बल्कि कानून के मुताबिक कार्रवाई होती है।
राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर भी गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यदि मंदिर से जुड़े चंदे या अन्य मामलों में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का भगवान राम की आस्था से कभी कोई जुड़ाव नहीं रहा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी कांग्रेस के कई नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी, जिससे उनकी सोच स्पष्ट होती है।