

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

After pink cold heat knocked in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में अब प्रदेश में हल्की गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 7 जिलों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। वहीं अगले चार दिन रात के तापमान में बदलाव के आसार कम है।
अगर प्रदेश में सबसे ठंडे शहर की बात करें तो अंबिकापुर 12 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। और सबसे अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर, दुर्ग, बालोद, बीजापुर, राजनांदगांव और कांकेर में दिन का पारा ज्यादा रहा। बता दें कि राजधानी रायपुर के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इसी के साथ लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। दिन का तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़े : CG Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 जिले के संयुक्त कलेक्टर का ट्रांसफर, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश