

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Amid rising tensions in the Strait of Hormuz, India takes a major decision: halts the deployment of Indian seafarers.
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार के समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA) ने भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) की सुरक्षा के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। महानिदेशालय ने शिप ओनर और शिप मैनेजमेंट कंपनियों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती न की जाए।
DGMA ने अपने निर्देश में कहा है कि खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। ऐसे में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिपिंग कंपनियों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर भारतीय क्रू की तैनाती से बचने को कहा गया है।
हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और हमलों के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जोखिम बढ़ गया है। इसी पृष्ठभूमि में भारत ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य और उससे लगे समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी। साथ ही जहाज संचालकों और प्रबंधन कंपनियों से सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।