

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Amit Jogi arrived at the Civil Lines police station to surrender in connection with the objectionable video case; police are currently questioning him.
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आपत्तिजनक वीडियो मामले में आज अपनी गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने से जुड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, अमित जोगी ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के किरदारों को दर्शाया गया था। इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद भाजपा नेता राजेश मूणत ने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
FIR दर्ज कराने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राजेश मूणत ने कहा था कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उसमें जिस प्रकार की भूमिका निभाई, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य की निंदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
मूणत ने कहा था कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है। अपनी बात रखने का भी एक तरीका होता है। इस तरह के वीडियो बनाना उचित नहीं है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस अमित जोगी से मामले में पूछताछ कर रही है।