

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Telangana CM Revanth Reddy pays a courtesy visit to Chief Minister Vishnu Deo Sai; discussions held on matters of mutual interest.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही आपसी संवाद और सहयोग को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी उपस्थित रहे।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सचिवालय और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।