

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Assistant drug controller suspended in case of fake medicines
रायपुर। नकली दवाओं से जुड़े गंभीर प्रकरण में लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में पाया गया कि नेताम ने कार्यालयीन समय के दौरान मामले से जुड़े आरोपियों के साथ सार्वजनिक स्थान पर बैठक की और प्रकरण से जुड़ी फाइलें भी दिखाई।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मामले के तूल पकड़ने के बाद तुरंत कार्रवाई की। निलंबन के दौरान संजय नेताम का मुख्यालय कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। वहीं, उनके साथ बैठक में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर का भी ट्रांसफर जशपुर कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, संजय नेताम ने नकली दवाओं के आरोपी सारंगढ़ निवासी खेमराज बानी और उनकी पत्नी से सुभाष स्टेडियम स्थित टेन कैफे (कॉफी हाउस) में दोपहर करीब 2.30 बजे मुलाकात की। यह कैफे उनके कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। बैठक के दौरान नेताम प्रकरण संबंधी फाइलें भी देख रहे थे।