

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Audio-video recording of lawyers' statements! Court premises in turmoil (File Photo)
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में प्रलोभन और गड़बड़ी की शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस सुधांशु धुलिया ने तीन दिन तक काउंसिल के 25 नए सदस्यों के बयान दर्ज किए।
बंद कमरे में वन-टू-वन पूछताछ
जस्टिस धुलिया ने वन-टू-वन पूछताछ के दौरान हर वकील से 10 से 20 मिनट तक साक्षात्कार लिया। यह प्रक्रिया राजधानी के एक होटल में सुबह, दोपहर और शाम के अलग-अलग सत्रों में पूरी की गई। ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई ताकि जांच पारदर्शी रहे।
अब तक की पृष्ठभूमि
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 6 जनवरी को पत्र जारी कर 9 जनवरी को होने वाले पदाधिकारियों के चुनाव पर रोक लगाई। कारण था कार, नगद और अन्य प्रलोभन के जरिए पद हासिल करने की खबरें। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। चुनाव रद्द करने के आदेश के खिलाफ 19 नए सदस्य वकीलों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।