

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: CGPSC Pre Exam 2025 result declared, 3921 candidates selected for Mains
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्री परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए चयनित किया गया है।
आयोग के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 से 19 मई 2026 के बीच किया जाएगा।
प्री परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य की विभिन्न 20 सेवाओं के लिए कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
नियमों के अनुसार, विज्ञापित पदों के 15 गुना यानी 3975 अभ्यर्थियों को मेंस के लिए चयनित किया जाना था। हालांकि, वर्गवार और उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 उम्मीदवारों को ही चयनित किया गया है।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट, अंक, कट-ऑफ और अन्य जरूरी जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं।